Mar 22, 2025
Akriti Pandey
बीरबल का धर्म क्या था हिन्दू या फिर मुस्लिम ?
मुगल बादशाह अकबर और बीरबल के किस्से दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बीरबल का धर्म क्या था? क्या वह मुसलमान थे या हिंदू?
मुगल बादशाह अकबर के दरबार में 9 रत्न थे, जिन पर अलग-अलग जिम्मेदारियां थीं। बीरबल भी उन्हीं नौ रत्नों में से एक थे।
बीरबल का असली नाम महेश दास था और वह धर्म से हिंदू और जाति से ब्राह्मण थे। उन्हें ब्राह्मण दरबारी भी कहा जाता था।
महेशदास का नाम बीरबल रखा गया। अकबर ने बीरबल को कविराय की उपाधि से सम्मानित किया।
बीरबल को ब्रज भाषा का कवि कहा जाता है। इसके अलावा बीरबल अपनी बुद्धि और विवेक के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए।
बीरबल के व्यवहार, कविताओं और तेज दिमाग के कारण अकबर उनके मुरीद हो गए। यही वजह थी कि बीरबल को अकबर का बेहद करीबी कहा जाता था।
कहा जाता है कि जब बीरबल की मौत हुई और यह खबर अकबर तक पहुंची तो उन्होंने दो दिन तक खाना नहीं खाया।
ये भी देखें
बालों को तेजी से बढ़ाना है तो इन 5 चीजों को खाना कर दे शुरू
काली इलायची को खाने से क्या होता है ?
हद से ज्यादा चाय पीने से शरीर में कौन से चेंजेज होते हैं?
पेट मे बन रहा गैस तो बस कर ले इस चाय का सेवन