रोजाना लौकी का जूस पीने से क्या होगा? जानिए 6 बड़े फायदे

रोजाना लौकी का जूस पीने से क्या होगा? जानिए 6 बड़े फायदे

लौकी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.वेट लॉस के लिए भी लोग लौकी की सब्जी खाते हैं.

लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट लौकी का जूस का पीने से भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

रोज खाली पेट लौकी का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और देर तक पेट भरा महसूस होता है.

लौकी का जूस पेट को ठंडक और पाचन में सुधार करता है. साथ ही, कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलेगी.

ये जूस शरीर से विषैले पदार्थों को निकालता है. लिवर को हेल्दी व ब्लड प्यूरीफिकेशन में भी मददगार है.

लौकी के जूस में पोटैशियम व मैग्नीशियम होता हैं जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है.

इसे पीने से स्किन में निखार आता है, साथ ही बालों को मजबूत और ग्लोइंग स्किन बनाने में भी मदद करता है.

लौकी में 92% पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है. गर्मी में इसके जूस का सेवन बेहद लाभदायी होता है.

लौकी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. इसे खाने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मददगार है.

Read More