2024 में क्या होगा बड़ा, इस भविष्यवक्ता ने की ये भयावह भविष्यवाणी

फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस अपनी कई बड़ी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं।

नास्त्रेदमस ने जर्मनी में हिटलर के उदय से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की गोली मारकर हत्या समेत कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जो सच साबित हुई है।

नास्त्रेदमस ने हजारों साल पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि दुनिया के लिए साल 2024 कैसा होगा।

नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां खतरनाक हैं। नास्त्रेदमस ने कई साल पहले तीसरे विश्व युद्ध होने की भविष्यवाणी कर दी थी। साल 2024के लिए इस भविष्यवाणी को इजराइल और हमास से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरी लड़ाई में प्रमुख देश दो हिस्सों में बंटे हुए हैं।

दुनिया के कई बड़ी सैन्य ताकतों के बीच तनातनी जारी है। इससे पूरी दुनिया में अस्थिरता है। माना जा रहा कि यह सारी परिस्थितियां जल्द ही तीसरे विश्व युद्ध की आहट दे सकती हैं।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2024 में बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसके परिणाम स्वरूप हालात बहुत अधिक खराब होने की संभावना जताई जा रही है। दुनिया भर में गेहूं की कमी होती जा रही है।

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा था कि 2023-2024 के बीच कुछ ऐसा होगा जिसमें आसमान से आग बरसेगी। नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी का इशारा दुनिया के अंत की तरफ है।

नास्त्रेदमस के मुताबिक, पूरी दुनिया पर मौसम की मार पड़ेगी। कहीं भीषण गर्मी होगी तो कहीं कंपकंपाती ठंड पड़ेगी। इसे अभी के ग्लोबल वॉर्मिंग से भी जोड़कर देखा जा सकता है।