व्हाट्सएप पर ऐसे करें अपनी कंप्लीट चैट गायब व्हाट्सएप पर ऐसे करें अपनी कंप्लीट चैट गायब आज के दौर में डिजिटल प्राइवेसी पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है. व्हाट्सएप ने हाल ही में कई नए प्राइवेसी फीचर्स पेश किए हैं, जिनसे आप अपनी पर्सनल चैट्स को सेफ और छिपा सकते हैं. आप अपनी चैट्स को मेन स्क्रीन से हटाकर ‘आर्काइव’ फोल्डर में रख सकते हैं. प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर पूरे व्हाट्सएप ऐप पर लॉक लगाया जा सकता है. किसी भी पर्सनल या ग्रुप चैट को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की मदद से सेफ फोल्डर में लॉक किया जा सकता है. लॉक की गई चैट्स को मेन चैट लिस्ट से पूरी तरह छिपाने के लिए एक सीक्रेट कोड सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है. नोटिफिकेशन सेटिंग्स बदलकर मैसेज का नाम और कंटेंट स्क्रीन पर दिखने से रोका जा सकता है. Disappearing Messages फीचर के जरिए टाइमर सेट करके मैसेज अपने आप डिलीट हो सकते हैं. Chat Mute फीचर का उपयोग करके खास चैट्स के नोटिफिकेशन पॉप-अप को बंद किया जा सकता है.