इस साल किस दिन मनाई जाएगी बैसाखी, जानें क्यों खास है यह त्योहार

इस साल किस दिन मनाई जाएगी बैसाखी, जानें क्यों खास है यह त्योहार

भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में 'बैसाखी' का विशेष स्थान है. 

हर साल यह त्योहार अप्रैल महीने में मनाया जाता है और इसे नए सौर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है.

पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में बैसाखी का त्योहार किसानों के लिए भी बेहद खास होता है,.

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणना के अनुसार बैसाखी उस समय मनाई जाती है जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करता है.

 इस खगोलीय परिवर्तन को मेष संक्रांति कहा जाता है और इसी के साथ नए सौर वर्ष की शुरुआत मानी जाती है.

द्रिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में सूर्य का मेष राशि में प्रवेश 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर होगा. 

इसलिए इस साल बैसाखी का पर्व 14 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा.

बैसाखी के दिन वर्ष 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी,

इस समय खेतों में रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है और किसान अच्छी पैदावार की खुशी में इस दिन को उत्सव के रूप में मनाते हैं. 

इस तरह बैसाखी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि खुशहाली, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है.

Read More