किस रंग की ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक लगेगी अच्छी

जब भी कभी हमें कहीं बाहर घूमने या फिर किसी पार्टी फंक्शन में जाना होता है, तो एक ही सवाल मन में उठता है कि क्या पहनें, जिससे पार्टी में हमसे किसी की नजर न हटे।

जब हम ये डिसाइड कर लेते हैं कि हमें क्या पहनना है, तो फिर हम उसके हिसाब का अपना मेकअप लुक क्रिएट करते हैं।

लेकिन अक्सर एक गलती कर बैठते हैं। हम किसी भी रंग की ड्रेस के साथ किसी भी रंग की लिपस्टिक कोई भी लगा लेते हैं। इससे हमारा सारा लुक बिगड़ सकता है।

ऐसे में अपने आउट फिट के हिसाब से सही लिपस्टिक का चयन करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिससे आपका लुक परफेक्ट बनता है।

पिंक आउट फिट और लिपस्टिक शेड आप पिंक आउट फिट के साथ रोड पिंक, न्यूड पिंक और माउव रंग के लिपस्टिक शेड लगा सकती हैं।

ग्रीन कलर आउट फिट और लिपस्टिक शेड ग्रीन कलर के आउट फिट के साथ आप कॉफी ब्राऊन, डीप बैरी, पिच कलर या ब्रिक रेड लिपस्टिक शेड भी चुन सकती है।

येल्लो आउट फिट और लिपस्टिक शेड येल्लो आउट फिट के साथ न्यूड पिंक, माऊव कलर या रोज पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। ये आपको एकदम परफेक्ट लुक देगा।

ब्लैक आउटफिट और लिपस्टिक शेड ब्लैक कलर के कपड़े ज्यादेतर लोगों को पसन्द आते हैं। इसके साथ न्यूड पीच, क्लासिक रेड या वाइन कलर की लिपस्टिक लगाएं।

रेड ड्रेस के साथ लिपस्टिक शेड रेड कलर की साड़ी, लहंगा, सूट या अन्य आउट फिट के साथ क्लासिक रेड, मैरून, और कोरल जैसे लिपस्टिक को लगा सकती हैं।