कौन है हर्षा सनी? जो 11 करोड़ के ड्रग्स मामले में पकड़ी गईं

बैंकॉक से मुंबई पहुंची 28 वर्षीय मॉडल हर्षा सनी को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया.

उनके बैग से 11.82 करोड़ रुपये की कीमत का 11 किलो ड्रग्स पकड़ा गया है.

हर्षा सनी केरल की रहने वाली मॉडल हैं. उन्होने 2025 में मिसेज केरल ग्लोबल में भाग लिया था. इसमें वह रनर-अप रही थीं.

उनके इंस्टाग्राम पर 11,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं.

हर्षा सनी जब बैंकॉक की ट्रिप करके भारत आईं, तो उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक गया.

जब उनके सामान की तलाशी ली गई. तो उनके बैग से 12 वैक्यूम-सील्ड प्लास्टिक पैकेट मिले. बाद में जांच में पता चला कि 'हाइड्रोपोनिक मारिजुआना' था, जिसकी कीमत 11.82 करोड़ रुपये है.

हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उनका कहना है कि किसी दोस्त ने उन्हें ये सामान भारत ले जाने को कहा था. वह इससे अनजान थीं.

Read More