कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल, जिनका नेहाल वढेरा के साथ जुड़ा नाम2026 IPL सीज़न में ये "मिस्ट्री गर्ल" सुर्खियों में आईं! इस खूबसूरत हसीना ने चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.इस हसीना को मैच के दौरान पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हुए देखा गया वहीं अब इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उसकी पहचान कश्मीरा परदेशी के रूप में हुई है. कश्मीरा परदेशी एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है. ऐसी चर्चा है कि यह मिस्ट्री गर्ल नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड है. 25 साल के नेहल वढेरा 2023 से IPL का हिस्सा हैं. कश्मीरा परदेशी का नाम इस समय पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी नेहाल वढेरा से जोड़ा जा रहा है.