कौन हैं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? जिनकी नहर में मिली लाश

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गायिका का शव नहर में पाया गया.

बीते 6 दिन पहले उन्हें अगवा कर लिया गया था. अब उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ. महज 29 साल की उम्र में उनकी मौत से तहलका मच गया है

इंदर कौर पंजाबी मनोरंजन जगत की जानी-मानी सिंगर थीं. उन्होंने महज 29 साल की उम्र में गायकी की दुनिया में बहुत नाम कमाया.

पंजाबी सिंगर इंदर कौर ने कई गाने गाए थे. उन्होंने देसी सिर्रे दा, चिट्टी जट्टी-चिट्टी जट्टी, सनरूफ, कादो तू मिलेगी जैसे गाने गाए थे.

पुलिस और परिवार के सदस्यों के अनुसार, 29 वर्षीय गायिका 13 मई से लापता थीं. परिवार का आरोप है कि उन्हें बंदूक की नोक पर अगवा किया गया था और आरोपी द्वारा जबरन शादी कराई जा रही थी. उनका दावा है कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद उनकी हत्या कर दी गई.

जांच के दौरान, पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि गायक सुखविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति को जानता था, जो मोगा का निवासी है और वर्तमान में कनाडा में रहता है.

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे, फिर भी वह गायिका पर शादी करने के लिए दबाव डालता रहा.

पुलिस ने इंदर कौर की हत्या की जांच शुरू कर दी है और कथित अपहरण और जबरन शादी के दबाव से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है.

Read More