सबके लिए अच्छा नहीं कच्चा प्याज, ये 5 लोग न करें सेवन

अक्सर लोगों को कच्चा प्याज खाना बहुत पसंद होता है लेकिन प्याज सबके लिए फायदेमंद नहीं होता.

कुछ लोगों को कच्चे प्याज से दूरी बनानी चाहिए, ये उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

पाचन से परेशान लोगों को प्याज से बचना चाहिए. इसमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो आंत में पूरी तरह पच नहीं पाते. इसके कारण गैस बनती है.

जिन लोगों को एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या रहती है, उन्हें कच्चे प्याज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी हो सकती है. ऐसे में उन्हें प्याज से दूरी बनानी चाहिए. 

जिन लोगों को खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस की समस्या रहती है, उन्हें भी कच्चे प्याज से बचना चाहिए.

जो लोग ब्लड प्रेशर और खास तरह की दवाएं लेते हैं, उन्हें कच्चा प्याज खाने से पहले सावधानियां बरतनी चाहिए. 

वैसे तो दिल के लिए कच्चा प्याज फायदेमंद होता है लेकिन जो लोग खून को पतला करने की दवाएं लेते हैं, उनके लिए ये नुकसानदायक हैं.

सर्जरी से जुड़े मामलों में कच्चा प्याज नुकसानदायक हो सकते हैं. ऑपरेशन से पहले और बाद में कच्चा प्याज न खाने की सलाह देते हैं.

Read More