खजूर से ही क्यों खोलते हैं रोजा?खजूर से ही क्यों खोलते हैं रोजा?क्या आपने कभी सोचा है कि रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर ही क्यों खाई जाती है?हदीसों में उल्लेख मिलता है कि पैगंबर मोहम्मद इफ्तार के समय ताजा या सूखी खजूर से रोजा खोला करते थे.इसलिए आज भी दुनिया भर के मुसलमान इस परंपरा का पालन करते हैं.इसके अलावा खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.पूरे दिन रोजा रखने के बाद शरीर में ग्लूकोज की कमी हो जाती है. ऐसे में खजूर खाने से तुरंत शुगर लेवल बैलेंस होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है.