नवरात्रि में क्यों नहीं काटे जाते बाल और नाखून, क्या है कारण

चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं और इस दौरान नौ देवियों की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दौरान काफी कुछ चीजों पर कंट्रोल करना होता है.

साथ ही रहन-सहन और खानपान में भी कुछ बदलाव होते हैं. खानपान में मांसाहार ही नहीं तामसी भोजन का सेवन वर्जित होता है. इसके कारण नवरात्रि में लहसुन-प्याज का सेवन नहीं किया जाता है.

कहा जाता है कि इंसान की मौत के बाद भी बाल और नाखून कुछ समय तक बढ़ते हैं. इसमें इंसान का डीएनए होता है. इसके कारण इसे बाल और नाखूनों को एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है.

हमारे बालों और नाखूनों से शरीर की एनर्जी जुड़ी होती है. किसी भी व्रत और त्योहार के दौरान हमारी एनर्जी पॉजिटिव और बहुत हाई होती है.

ऐसे में अगर उस वक्त बाल और नाखून काटे जाते हैं, तो हमारी एनर्जी और पॉजिटिविटी पर इसका असर पड़ सकता है.

इससे आपके अंदर की नेगेटिविटी कम होगी और आप नई एनर्जी फील करेंगे. नया लुक आपको एनर्जी देगा और आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा. 

Read More