नारियल पानी क्यों है हेल्थ का पावरहाउस? जानें पोषक तत्व और फायदे
नारियल पानी क्यों है हेल्थ का पावरहाउस? जानें पोषक तत्व और फायदे
गर्मियों के महीनों में, नारियल पानी एक नैचुरल ड्रिंक का काम करता है जो अपने भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स की वजह से तुरंत एनर्जी देता है.
नारियल पानी शरीर के लिए कई तहर से फायदेमंद होता है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें इसके फायदे.
आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ, नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है.
नारियल पानी त्वचा और किडनी, दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है.
नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैंगनीज, सेलेनियम और सोडियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं.
Healthline के अनुसार, नारियल के अंदर पाई जाने वाली मुलायम मलाई भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें काफी मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है.
पोषक तत्वों से भरपूर मलाई: नारियल पानी को आप किसी भी समय सीधे पी सकते हैं, लेकिन चिया सीड्स और नींबू का रस मिलाकर आप इसे और भी ज़्यादा हेल्दी बना सकते हैं.
नारियल पानी का सेवन कैसे करें: नारियल का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जा सकता है, जैसे कि खीर और चटनी से लेकर शेक, बर्फी और लड्डू तक.