आसमान से हजारों फीट ऊपर उड़कर कम समय में लंबी दूरी का सफर पूरा करने का एक अलग ही रोमांच होता है।
उड़ान से जुड़ी कई बातें लोगों को रोमांचित करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज में एक सीक्रेट रूम होता है, जिसके बारे में यात्रियों को पता नहीं होता?
आज हम आपको फ्लाइट के सीक्रेट रूम और उसकी जरूरत के बारे में विस्तार से बताएंगे।
किसी भी फ्लाइट में क्रू रेस्ट कम्पार्टमेंट को सीक्रेट रूम कहा जाता है। यह कमरा पायलट और एयर होस्टेस के आराम के लिए बनाया जाता है और यात्रियों की नजरों से छिपा होता है।
बोइंग 787 या एयरबस A350 जैसे नए विमानों में यह कमरा मुख्य केबिन के ऊपर होता है। पुरानी फ्लाइट में यह कॉकपिट के पास या कार्गो होल्ड में हो सकता है।
फ्लाइट के सीक्रेट रूम में 6-8 बंक बेड, गद्दे, कंबल और पर्दे होते हैं। कुछ क्रू रेस्ट कम्पार्टमेंट में रिक्लाइनर सीट, इंटरकॉम, लाइट और तापमान नियंत्रण की सुविधा भी होती है।
लंबी फ्लाइट (6 घंटे से ज्यादा) में क्रू मेंबर्स को आराम करने के लिए कुछ समय मिलता है। यह कमरा उन्हें तरोताजा रखता है ताकि वे यात्रियों की सुरक्षा और सेवा कर सकें।