शरीर के लिए विटामिन-सी क्यों जरूरी? किन चीजों से पूरी होती है कमी

शरीर के लिए विटामिन-सी क्यों जरूरी? किन चीजों से पूरी होती है कमी

विटामिन C एक जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

यह पानी में घुलनशील विटामिन है जिसे शरीर खुद नहीं बना सकता; इसलिए, इसे अपने खाने के जरिए लेना बहुत जरूरी है.

विटामिन C क्यों जरूरी है? — विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है.

विटामिन C घाव भरने और आयरन को बेहतर ढंग से सोखने में भी अहम भूमिका निभाता है. आइए जानें कि हम विटामिन C कैसे पुरी कर सकते है.

संतरे और नींबू: संतरे और नींबू विटामिन C के सबसे अच्छे स्रोतों में से हैं. इन फलों का नियमित सेवन शरीर को भरपूर पोषण देता है और एक मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में मदद करता है.

आंवला- आंवला विटामिन C से भरपूर होता है. रोज़ाना आंवला खाने, चाहे पूरा फल खाएं या उसका जूस पिएं से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है.

हरी सब्ज़ियां खाएं - पालक, ब्रोकली और शिमला मिर्च जैसी हरी सब्ज़ियों में भी विटामिन C काफी मात्रा में होता है. इन्हें अपने खाने में शामिल करने से शरीर स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रहता है.

स्ट्रॉबेरी और कीवी - स्ट्रॉबेरी और कीवी जैसे फल विटामिन C के बेहतरीन स्रोत हैं. इन्हें खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है.

अमरूद - अमरूद को विटामिन C का एक शानदार स्रोत माना जाता है. यह भरपूर पोषण के साथ, पाचन बेहतर और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में मदद देता है.

Read More