1 मई को ही क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

कल यानी 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस मनाया जाएगा. जानिए इससे जुड़ा पूरा इतिहास.

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत 19वीं सदी में हुई.

पहले मजदूरों से 12-16 घंटे तक काम कराया जाता था. इसे लेकर मजदूरों ने विरोध किया.

1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में कई मजदूरों ने 8 घंटे काम के लिए जोरदार प्रदर्शन किया.

यह प्रदर्शन बाद में हेमार्केट अफेयर नाम से जाना गया.

फिर साल 1889 में सेकेंड इंटरनेशनल नामक संगठन ने 1 मई को मजदूर दिवस मनाने का फैसला किया.

आपको बता दें कि भारत में पहली बार मजदूर दिवस 1923 में चेन्नई में मनाया गया था.

Read More