पिज्जा हर किसी की पहली पसंद होता है, और हो भी क्यों न इसका फेलवर और स्वाद लोगों के उदास मन को खुशी का अहसास कराते है.
भारत में पिज्जा लवर्स की कोई कमी नहीं है, हर जगह पिज्जा खाने वालों की भरमार लगी रहती है.
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पिज्जा के अपने-अपने अनोखे रूप हैं, लेकिन जिस जगह पर पिज्जा का असल में आविष्कार हुआ था, उसे आज पिज़्ज़ा सिटी के नाम से जाना जाता है.
पिज्जा की शुरुआत इटली के नेपल्स शहर में हुई थी और इसी वजह से इसे पिज्जा कैपिटल कहा जाता है. यहां पिज्जा की बहुत सारी किस्में मिलती हैं.
नेपल्स को पिज़्ज़ा कैपिटल इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह नेपोलिटन पिज्जा का जन्मस्थान है; पिज्जा की यह शैली अपने ताज़े तत्वों के लिए मशहूर है.
पारंपरिक तरीकों से बनाया जाता है- इटली का नेपल्स शहर एक ऐसी जगह है जहां आज भी पिज्जा पारंपरिक तरीकों से ही बनाया जाता है. यह भी इसकी अनोखी विशेषताओं में से एक है.
नेपल्स का खास पिज्जा- इटली के नेपल्स आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या का एक मुख्य कारण वहां मिलने वाले पिज्जा का असली स्वाद है.
टमाटर और मोज़ेरेला चीज- इटली के नेपल्स का पिज्जा अपने ताज़े टमाटर और मोज़ेरेला चीज़ के खास स्वाद के लिए मशहूर है.