टेस्ट क्रिकेट में दिन के अंत को क्यों कहते हैं 'स्टंप्स'? जानें दिलचस्प वजह

क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही टेस्ट मैच में दिन का खेल खत्म होने की आधिकारिक घोषणा को 'स्टंप्स' कहा जाता है.

पुराने समय में दिन का खेल समाप्त होते ही अंपायर जमीन से स्टंप्स को उखाड़कर अपने साथ ले जाते थे.

स्टंप्स का जमीन से उखाड़ा जाना खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए साफ संकेत था कि अब आज का खेल खत्म हो गया है.

लंच या टी-ब्रेक के दौरान अंपायर केवल बेल्स (Bails) हटाते हैं, जबकि दिन के अंत में पूरे स्टंप्स ही निकाल लिए जाते हैं.

इसी परंपरा के चलते खेल से जुड़ी कमेंट्री और खबरों में दिन के अंत को 'कॉलिंग इट स्टंप्स' (Calling it stumps) कहा जाने लगा.

आज के समय में एलईडी स्टंप्स और तारों (Wires) की वजह से स्टंप्स को पूरी तरह उखाड़ा नहीं जाता, लेकिन यह पुरानी परंपरा नाम के रूप में बनी हुई है.

अखबारों और टीवी पर 'Stumps Day 1' या 'Stumps Day 2' लिखकर दिन के खेल के अंत में टीम का स्कोर बताया जाता है.

क्रिकेट से निकलकर यह शब्द अब आम जिंदगी में भी किसी काम को दिन भर के लिए खत्म करने (Call it a day) के संदर्भ में इस्तेमाल होता है.

Read More