काम के बीच थक गए हैं? 5 मिनट में स्ट्रेस कम करने का आसान तरीका काम के बीच थक गए हैं? 5 मिनट में स्ट्रेस कम करने का आसान तरीकाआज की तेज रफ्तार जिंदगी में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी वजह से तनाव का सामना कर रहा है, जिसे समय रहते संभालना बेहद जरूरी है.अगर स्ट्रेस को नजरअंदाज किया जाए, तो यह धीरे-धीरे आपकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है और थकान, चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान एक्सरसाइज की मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपने तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इन्हीं में से एक प्रभावी योग अभ्यास है भ्रामरी प्राणायाम, जो मन को शांत करने में काफी मददगार माना जाता है. यह प्राणायाम न केवल तनाव और चिंता को कम करता है, बल्कि मानसिक थकान को दूर कर आपको अंदर से रिलैक्स महसूस कराता है. इसे करने के लिए सबसे पहले आराम से बैठकर आंखें बंद करें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें.रोजाना सुबह या शाम खाली पेट 5 से 10 मिनट इस अभ्यास को करने से मन शांत रहता है और दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है. नियमित रूप से भ्रामरी प्राणायाम करने से नींद बेहतर होती है, फोकस बढ़ता है और याददाश्त भी मजबूत हो सकती है.