'टॉक्सिक' बनने के लिए 'रॉकी भाई' ने वसूल करोड़ों, फीस सुनकर चौंके फैन्स

कन्नड़ सुपरस्टार यश यानी रॉकी भाई इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं.  

हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ, जिसने फैंस की एक्साइटमेट बढ़ा दी. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यश की फीस को लेकर चर्चा तेज है. कहा जा रहा है कि यश ने इस फिल्म में काम करने के लिए 50 करोड़ रुपए लिए हैं. हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यश की टॉक्सिक के साथ ही धुरंधर: द रिवेंज भी 19 मार्च 2026 को ही रिलीज होने वाली है. दोनों फिल्में बड़े पर्दे पर एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देने वाली हैं.

शुक्रवार को यश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अखाउंट से टॉक्सिक फिल्म का टीजर शेयर किया. इस टीजर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है.

टीजर की शुरुआत एक सर्कस जैसे माहौल से होती है. ये सीन आगे चलकर ईस्ट एशियन बैकग्राउंड में बदल जाता है. 

इसके बाद कहानी अलग-अलग टाइम में डार्क और इंटेंस माहौल  में घूमती रहती है. टीजर में एक्शन और शानदार विजुअल्स ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. 

इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन के साथ ही बेहतरीन कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म के लिए यश का पूरा लुक बदला हुआ है.

Read More