मानसून में एक बार जरूर जाएं यहां, दिखेगा जन्नत का नजारा

कूर्ग (कर्नाटक): कॉफी के बागान गहरे हरे रंग में रंग जाते हैं और एब्बे फॉल्स जैसे झरने एक अलग ही नजारा प्रस्तुत करते हैं.

मुन्नार (केरल): घने कोहरे में लिपटी हुई पहाड़ियां, बारिश से फैले हुए चाय बागान आपका मन मोह लेंगे.

वायनाड (केरल): यहां के सुंदर नजारों को देखते हुए ड्राइव पर जाना एक बेहतरीन अनुभव होता है.

उदयपुर (राजस्थान): बारिश के मौसम में उदयपुर ऐसा लगता है, जैसे किसी ने धुलकर चमका दिया हो. इस समय ये शहर बेहद खूबसूरत लगता है.

लोनावला (महाराष्ट्र): यह मुंबई और पुणे के पास स्थित एक पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन, जहां मौसमी झरने और हरी-भरी घाटियां आपका मन मोह लेंगी.

Read More