पर्स में ये 5 चीजें रखने से हो जाएंगे मालामाल

वास्तु शास्त्र की माने तो  कुछ चीजों को पर्स में रखना बेहद शुभ होता है 

तो आइए जानते हैं कि पर्स में रखने वाली वो कौन सी 5 चीजें हैं जिसे रखने से आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

पर्स में अपने परिवार का चित्र आप रख सकते हैं या पीले कागज पर ऊं या स्वास्तिक का चित्र रख लें। ये सभी चित्र कटे फटे हुए न हो। इससे आपका पैसा गलत जगह खर्च नहीं होगा।

पर्स में मोड़कर रुपये ना रखें। सिक्कों को नोट से अलग रखें। अगर सही तरीके से पैसे रखेंगे को धन का अपव्यय नहीं होगा।

पर्स में सोने या पीतल का चौकोर सिक्के रखें इस टुकड़े को गंगा जल से धोकर बृहस्पतिवार को अपने पर्स में रखें और हर महीने इसे धोकर शुद्ध करते रहिए। इस एक उपाय से स्थाई धन बना रहेगा और साथ ही पैसा आता रहता है।

पर्स में एक या दो से अधिक कागज नहीं रखने चाहिए। कहते हैं कि अगर बहुत सारे कागज पर्स में रखे जाएं तो इससे पैसे की बर्बादी होने लगती है।

पर्स में अपनी राशि से जुड़ी वस्तु जरूर रखनी चाहिए। वो कोई भी छोटी से चीज हो सकती है। इससे पर्स आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। चाहे तो आप राशि से जुड़े रंग की चीज भी आप रख सकते हैं।

हालांकि ये बातें मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका दावा इंडिया न्यूज नहीं करता है।