गरीबी से उठकर रातों-रात अमीर बने भारत के ये 6 क्रिकेटर! रिंकू सिंह आज करोड़ों कमाने वाले स्टार क्रिकेटर बन चुके हैं, लेकिन कभी उनके पिता घर-घर जाकर गैस सिलेंडर डिलीवर किया करते थे. यशस्वी जायसवाल: टेंट में सोकर और पानीपुरी बेचकर दिन गुजारने वाले यशस्वी जायसवाल आज भारतीय टीम के मुख्य ओपनर और करोड़ों के फ्लैट के मालिक हैं. हार्दिक पांड्या: पैसों की तंगी में ₹5 की मैगी खाकर दिन काटने वाले हार्दिक पांड्या आज दुनिया के सबसे अमीर और धाकड़ ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं. रवींद्र जडेजा: कैंटीन वर्कर के बेटे और आर्थिक तंगी से जूझे रवींद्र जडेजा आज 'सर जडेजा' के नाम से दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर हैं. मोहम्मद सिराज: बिना जूते और क्रिकेट किट के गली क्रिकेट खेलने वाले ऑटो ड्राइवर के बेटे मोहम्मद सिराज आज टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज हैं. रोहित शर्मा: गरीबी के कारण रिश्तेदारों के घर रहकर स्कॉलरशिप पर क्रिकेट सीखने वाले रोहित शर्मा ने 'हिटमैन' और भारतीय कप्तान के तौर पर अलग छाप छोड़ी है.इन सभी खिलाड़ियों की कहानियां यह साबित करती हैं कि जब जुनून और कड़ी मेहनत साथ हो, तो गरीबी कभी रास्ते की रुकावट नहीं बनती. शून्य से शिखर तक का इनका यह सफर देश के लाखों युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने का हौसला देता है.