होम / द्रौपदी मुर्मू पहुंची कोलकाता,हुआ भव्य स्वागत

द्रौपदी मुर्मू पहुंची कोलकाता,हुआ भव्य स्वागत

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 12, 2022, 3:13 pm IST

इंडिया न्यूज़ (कोलकाता): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंची,यहाँ सबसे पहले उन्होंने स्वामी विवेकानंद की पैतृक घर जाकर उनकी प्रतिम पर माल्यार्पण किया,इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रमुख और सांसद सुकान्तो मजूमदार से मुलाकात की,बीजेपी ने कोलकाता में द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया.

इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी,बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकान्तो मजूमदार,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,जी किशन रेड्डी,निसित प्रामणिक और सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे.

आपको बता की देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना है सत्ताधारी एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को तो वही 17 विपक्षी पार्टियों ने पूर्व भाजपा नेता और तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है ,अब दोनों प्रत्याशी देश भर में घूम घूम कर अपने लिए समर्थन मांग रहे है.

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.