India News (इंडिया न्यूज), Murder of TMC Leader: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल काफी तेज है। ईडी पर हुए हमले के बाद इंडिया गठबंधन के नेता आपस में ही बहस करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक बुरी ख़बर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि TMC नेता सत्येन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना आज (रविवार) की बताई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि बहरामपुर के चलटिया में अज्ञात बदमाशों ने TMC नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थें। जिन्होंने सत्येन चौधरी को नजदीक से गोली मारी है। जिसके बाद उन्हें मुर्शिदाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सत्येन एक समय पर अधीर रंजन चौधरी के नजदीकी माने जातें थें। जिसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में जानें का फैसला लिया। जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई। इस मामले को लेकर जांच जारी है।
Also Read:-