होम / West Bengal: भाजपा कार्यकर्ताओं नेे केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार को बनाया बंधक

West Bengal: भाजपा कार्यकर्ताओं नेे केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार को बनाया बंधक

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 13, 2023, 12:31 am IST

India News(इंडिया न्यूज),West Bengal: पश्चिम बंगाल से एक अजिबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को भाजपा कुछ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घेर कर बांकुड़ा जिला के भाजपा कार्यालय में बंद कर दिया। जिस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी लगाए। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत है कि, मंत्री सुभाष सरकार तानाशाही रवैया वाले नेता हैं। उनके कारण जिले में भाजपा को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं मौके पर स्थानिय पुलिस ने आकर मंत्री को छुड़ाया।

एक घंटे से ज्यादा बनाया बंधक

बंधक बनाने की खबर सामने आते हीं बंगाल समेत देश की राजनीति में गर्म हो गई। वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को कार्यालय में एक घंटे से अधिक समय तक बंद रखा। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। जैसे ही वह कमरे के अंदर गए, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमरा बाहर से बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

कार्यकार्ताओं ने की धक्का मुक्की

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। बाहर निकलने के बाद मीडिया ने राज्य शिक्षा मंत्री ने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, बांकुड़ा के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि आंदोलनकारियों को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था, जिनका अब पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.