होम / आखिर क्यों बोले Majumdar, दीदी डर गई

आखिर क्यों बोले Majumdar, दीदी डर गई

India News Editor • LAST UPDATED : September 22, 2021, 11:31 am IST

भवानीपुर उपचुनाव : चरम पर पहुंच रहा जुबानी हमला
भाजपा ने लगाया ममता बनर्जी के घर के पास प्रचार करने से रोकने का आरोप
इंडिया न्यूज, कोलकाता:
विसधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की फिजाओं में राजीनिक रंग पूरी तरह से घुल चुका है। इस बार भवानीपुर उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग जारी है। इस उपचुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उताकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है चुनावी प्रचार के साथ-साथ जुबानी हमले भी तेज हो रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास प्रचार नहीं करने दिया गया।

Also Read : अगर आपका Bank भी डूब गया है तो घबराएं नहीं 

हमें हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर रोका : सुकांत

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी दावा किया कि उन्हें हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर प्रचार करने से रोका गया। ज्ञात रहे कि यह मार्ग मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के आवास की ओर जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा को प्रचार करने से रोक दिया क्योंकि तृणमूल कांग्रेस को 30 सितंबर को होने वाले चुनाव में हार का डर है।

पुलिस उपायुक्त ने आरोपों को  नकारा (Majumdar)

भाजपा नेता के बयान का जवाब देते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) आकाश मघारिया ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके पास टीकाकरण प्रमाणपत्र नहीं था और वे उच्च सुरक्षा क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्हें दूसरी सड़क पर जाने को कहा गया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रचार करने पहुंचे (Majumdar)

Why did Majumdar say, Didi got scared

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया और कहा कि उन्हें क्षेत्र में भगवा पार्टी के लिए स्पष्ट समर्थन दिखाई दे रहा है।

Connect With Us: Twitter facebook

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: आईपीएल में इतिहास में हासिल किये गए हैं ये सबसे बड़े लक्ष्य, देखें यहां
Shilpa Shetty-Raj Kundra के वकील ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तोड़ी चुप्पी, ED द्वारा जब्त सपंत्ति पर दिया पहला बयान -Indianews
Salt or Sugar: दही के साथ नमक या चीनी? जानिए क्या है खाने का सही तरीका- Indianews
Ram Lala: इस देश में स्थापित की जाएगी अयोध्या के भगवान राम की मूर्ति की रेप्लिका! काशी के मूर्तिकार ने बनाई- Indianews
IPL 2024 से बाहर हुआ CSK का ओपनर बल्लेबाज, इंग्लैड के इस खिलाड़ी को मिली जगह
Diljit Dosanjh नहीं बल्कि, Amar Singh Chamkila में इस मशहूर कॉमेडियन को लेना चाहते थे एआर रहमान -Indianews
विश्व चैंपियन कप्तान का बड़ा बयान, T20 World Cup में ओपनिंग के लिए इस खिलाड़ी को बताया पहली पसंद