होम / Year Ender 2023: इस साल इन आपदाओं ने भारत में मचाई तबाही, जानें कितना हुआ नुकसान

Year Ender 2023: इस साल इन आपदाओं ने भारत में मचाई तबाही, जानें कितना हुआ नुकसान

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 18, 2023, 4:35 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Year Ender 2023: यह साल देश के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। इस साल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है। चाहे जी-20 की अध्यक्षता करना हो या चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिग कराना हो। इस साल को इतिहास के पन्ने में दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस साल की कुछ घटनाएं देश के लिए काफी भयावह भी शाबित हुआ है। आज हम इन सारी घटनाओं को एक बार फिर से याद करेंगे।

Andhra Pradesh train collision

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 29 अक्टूबर दो पैसेंजर ट्रेनों में भीड़त हो गई। जिसकी वजह से 13 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस घटना में लगभग 50 यात्री घायल भी हुए। ट्रनों के टक्कर होते ही आसपास में कोहराम मच गया। आज भी लोग उस घटना को नहीं भूल पा रहे। इस घटना में कई लोगों ने अपने परिवार का सदस्य खो दिया। वहीं कुछ लोगों का पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

Sikkim flash floods

इस साल में प्रकृति ने भी अपना विकराल रुप दिखाया है। भारत की सबसे कम आबादी वाले राज्य सिक्किम को नेचर ने अपना शिकार बनाया। तीस्ता नदी के किनारों के टूटने से पास के गांव में तबाही मच गई। इस विनाशकारी बाढ़ ने 30 से अधिक लोगों की जान ले ली। साथ ही हजारों लोगों की आजीविका नष्ट कर दी। इस घटना को शायद ही सिक्किम के लोग कभी भूल पाएंगे।

Himachal flood

इस साल हिमाचल के लोगों के लिए और साथ ही पूरे देश के लोगों के लिए भी काफी दर्दनाक रहा। उत्तराखण्ड के इतिहास को एक बार फिर हिमाचल की घटना ने ताजा कर दिया। हिमाचल में लैंडस्लाइड और बादल फटने की वजह से काफी नुकसान हुआ। इस साल के बाढ़ में सैकड़ो लोग डूब कर मर गए। इस घटना से पूरे दुनिया और देश का ध्यान एक बार फिर से नेचर की सुरक्षा की ओर भी गया है।

Nagpur flood

महाराष्ट्र के नागपूर में 23 सितंबर की आधी रात आई बाढ़ ने सभी को त्रस्त कर दिया। हालांकि इस घटना में ज्यादा लोगों की मौत नहीं हुई। लेकिन इस बाढ़ की वजह से आम जीवन पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। अचानक आया बाढ़ का पानी 10 हजार घरों में घुस गया। इस घटना को काबू में करते हुए फडणवीस सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 10,000 रुपये की आपातकालीन सहायता की घोषणा की थी।

Raigad landslide

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में लैंडसलाइड की वजह ने भी इस साल खूब तबाही मचाई। कई दिनों तक लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाए गए। इस भूस्खलन में मरने वालों की संख्या लगभग 30 थी। वहीं करीब 81 लोग लापता हो गए थें।

Odisha train collision

साल की शुरुआत में  ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना ने दिल दहला दिया। इस घटना में लगभग 300 लोगों की जान चली गई। वहीं लोग पूरी जिन्दगी के लिए अपने शरीर के अंग को खो दिए। इस घटना में एक ही जगह पर तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे पूरे देश में तबाही मची थी। इस घटना ने कई अधिकारियों को सवाल के कटघरे में खड़ा किया था।

Uttarakhand tunnel rescue

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे। इन्हे बचाने के लिए कई उपाए लगाए गए। उत्तराखण्ड सरकार के साथ भारत सरकार भी घटना पर लगातार नजर बनाई रखी। जिसके बाद टनल में फंसे मजदूरों को निकाला गया। इन्हें निकालने के लिए रेस्कयू टीम 24 घंटो तक लगातार काम करती रही। हालांकि 17 दिनों के मुश्किलों के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.