18
मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने 11 फरवरी को कूनो (Kuno) के एक रिसॉर्ट में अंकिता धाकरे (IAS Ankita Dhakre) के साथ विवाह किया. अंकिता 2017 बैच की आईएएस अधिकारी है और वर्तमान में मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात है. यह विवाह समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ है और कटनी के कलेक्टर के रूप में अपने सराहनीय कार्यों के लिए जाने जाते है.
पिछली शादियां भी आईएएस अधिकारियों से
अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है और दिलचस्प बात यह है कि उनकी पिछली दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी है. उनकी पहली शादी 2014 बैच की आईएएस रिजु बाफना से हुई थी, जो वर्तमान में शाजापुर की कलेक्टर है. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद, उन्होंने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से दूसरी शादी की, जो अभी रतलाम की कलेक्टर है. मिशा सिंह के साथ उनका रिश्ता लगभग चार साल तक रहा, जिसके बाद वे अलग हो गए.
कौन है अंकिता धाकरे?
अवि प्रसाद की तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की रहने वाली है. उनके पिता रविंद्र सिंह धाकरे एक सेवानिवृत्त खाद्य अधिकारी है. अंकिता ने राज्य के कई जिलों में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी है और वर्तमान में प्रशासनिक सेवाओं में सक्रिय है. यह शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसे पूरी तरह निजी मामला बताया गया है.