<

IAS अवि प्रसाद ने रचाई तीसरी शादी: नई जीवनसाथी भी है IAS अफसर, जानें कौन है उनकी पूर्व पत्नियां

मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने आईएएस अंकिता धाकरे से तीसरी शादी की है. उनकी पहले की दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी है और फिलहाल कलेक्टर के पद पर तैनात है. अवि और अंकिता की शादी कूनो के एक रिसॉर्ट में बहुत ही निजी तरीके से संपन्न हुई.

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने 11 फरवरी  को कूनो (Kuno) के एक रिसॉर्ट में अंकिता धाकरे (IAS Ankita Dhakre) के साथ विवाह किया.  अंकिता 2017 बैच की आईएएस अधिकारी है और वर्तमान में मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात है.  यह विवाह समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए.  अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ है और कटनी के कलेक्टर के रूप में अपने सराहनीय कार्यों के लिए जाने जाते है.

पिछली शादियां भी आईएएस अधिकारियों से

अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है और दिलचस्प बात यह है कि उनकी पिछली दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी है.  उनकी पहली शादी 2014 बैच की आईएएस रिजु बाफना से हुई थी, जो वर्तमान में शाजापुर की कलेक्टर है.  हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया.  इसके बाद, उन्होंने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से दूसरी शादी की, जो अभी रतलाम की कलेक्टर है.  मिशा सिंह के साथ उनका रिश्ता लगभग चार साल तक रहा, जिसके बाद वे अलग हो गए.

कौन है अंकिता धाकरे?

अवि प्रसाद की तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की रहने वाली है.  उनके पिता रविंद्र सिंह धाकरे एक सेवानिवृत्त खाद्य अधिकारी है.  अंकिता ने राज्य के कई जिलों में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी है और वर्तमान में प्रशासनिक सेवाओं में सक्रिय है.  यह शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसे पूरी तरह निजी मामला बताया गया है.
Mansi Sharma

Share
Published by
Mansi Sharma

Recent Posts

फिल्म में हीरोइन का नाम सुनकर ही बिक जाती थी टिकट, ऐसा था मुमताज़ का स्टारडम, बैक टू बैक 6 हिट फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

मॉडर्न स्टार सिस्टम के उदय से बहुत पहले, एक्ट्रेस मुमताज़ 60 और 70 के दशक…

Last Updated: July 31, 2026 16:46:05 IST

August School Holidays 2026: अगस्त में स्कूल कब-कब बंद? डेट वाइज पूरी लिस्ट आई सामने, अभी करें चेक

August School Holidays 2026: अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और मिलाद-उन-नबी समेत कई बड़े…

Last Updated: July 31, 2026 16:27:51 IST

हाउसहेल्प की वजह से संभावना सेठ हुईं परेशान, आधी रात पहुंची थाने, वीडियो जारी कर किया खुलासा

हाल ही में एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश ने एक वीडियो अपलोड किया…

Last Updated: July 31, 2026 16:26:51 IST

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर अचानक ब्रेक! 24 घंटे की लगातार बारिश के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

Amarnath Yatra Halted: अमरनाथ यात्रा शुक्रवार के लिए कुछ समय के लिए रोक दी गई…

Last Updated: July 31, 2026 16:18:47 IST

मलेरिया का मच्छर दिन में कहां छिपा रहता है? रात में ही क्यों करता है हमला, एक्सपर्ट से जानें कैसे रहें सुरक्षित

Malaria Mosquito Bites At Night: दिनभर बेफिक्र घूमने वाले मच्छर आखिर रात होते ही ज्यादा…

Last Updated: July 31, 2026 16:06:56 IST