<
Categories: मनोरंजन

हाउसहेल्प की वजह से संभावना सेठ हुईं परेशान, आधी रात पहुंची थाने, वीडियो जारी कर किया खुलासा

हाल ही में एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें आधी रात को थाने जाना पड़ा है. इसका कारण उनकी हाउस हेल्प की बहन थी. आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या था!

Sambhavna Seth: हाल ही में एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपने यूट्यूब वीडियो में एक हैरान और परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया है. 

दोनों ने वीडियो में बताया कि उनकी हाउस हेल्प गुड़िया की बड़ी बहन को बचाने में उन दोनों को काफी मशक्कत करनी पडी. दरअसल, उनकी हाउसहेल्प की बहन एक कपल के घर काम करने गई थी, जहां उसके साथ कथित तौर पर बेहद खराब व्यवहार किया गया. इसके बाद उसे वहां से जाने नहीं दिया गया और कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया.

गुड़िया के पास आया फोन

अविनाश ने वीडियो में बताया कि अचानक उनकी हाउस हेल्प गुड़िया फोन पर बात करने के बाद रोने लगी, तो संभावना ने उससे वजह पूछी. तब गुड़िया ने बताया कि उसकी बड़ी बहन को धमकियां मिल रही हैं. इसके बाद संभावना ने पूरा मामला पूछा. गुड़िया ने बताया कि उसकी बहन जहां काम करने गई थे वहां से उसका पहचान पत्र ले लिया गया था और उसे खाना भी ठीक से नहीं दिया जा रहा था. इतना ही नहीं, उसके कपड़े भी कथित तौर पर छिपा दिए गए थे, ताकि वह घर से बाहर न जा सके.

संभावना और अविनाश के मुताबिक, गुड़िया की बहन एक एजेंसी के जरिए उस घर में काम करने पहुंची थी. वहां उसे पांच कुत्तों और 13 बिल्लियों की देखभाल का काम दिया गया था. शुरुआत में सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे उससे ज्यादा काम कराया जाने लगा. जब उसने अतिरिक्त काम करने से मना किया तो कथित तौर पर उसे वहां से जाने नहीं दिया गया.

एजेंसी के लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार

संभावना ने वीडियो में बताया कि जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने संबंधित एजेंसी से महिला की मदद करने को कहा. एजेंसी के लोग जब वहां पहुंचे तो कथित तौर पर बिल्डिंग के वॉचमैन ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद संभावना ने खुद उस घर में मौजूद महिला से बात करने की कोशिश की. उनके मुताबिक, जैसे ही सामने वाली महिला को पता चला कि फोन पर संभावना सेठ बात कर रही हैं, उसका व्यवहार बदल गया. काफी बातचीत के बाद भी महिला को बाहर भेजने में परेशानी हो रही थी. आखिरकार एजेंसी के कुछ लोग उसी बिल्डिंग में रहने वाली एक एनजीओ कार्यकर्ता की मदद से घर के अंदर पहुंचे. काफी कोशिशों के बाद वे महिला को वहां से बाहर निकालकर संभावना के घर ले आए.

आधी रात पहुंचे थाने

संभावना के मुताबिक, जब महिला उनके घर पहुंची तो उसकी हालत काफी खराब थी और वह बेहद डरी हुई थी. उसे डर था कि अगर वह दोबारा उस कपल के सामने गई तो उसके साथ मारपीट हो सकती है. अविनाश ने बताया कि एजेंसी की ओर से पहले पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई थी लेकिन कथित तौर पर उस समय मदद नहीं मिल सकी. बाद में संबंधित कपल भी पुलिस स्टेशन पहुंचा और महिला पर आरोप लगाने लगा. इसके बाद संभावना, अविनाश और अन्य लोग आधी रात को बांगुर नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत सुनी और सुबह करीब 8 बजे तक FIR दर्ज की गई, जिसके बाद अब हाउसहेल्प की बहन अब सुरक्षित महसूस कर रही है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST