होम / MP Ratan Lal Kataria Passed Away: सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, CM मनोहर लाल खट्टर ने उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

MP Ratan Lal Kataria Passed Away: सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, CM मनोहर लाल खट्टर ने उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 18, 2023, 9:52 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), ,MP Ratan Lal Kataria passed away,: अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का गुरुवार अलसुबह निधन हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ने के बाद उनके शव को पंचकूला लाया गया। दोपहर को मनीमाजरा में उनका संस्कार होगा। बता दें कि पिछले एक माह से रतन लाल कटारिया के शरीर में इन्फेक्शन था और चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। कुछ दिन से बुखार भी था। ऐसे में  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा नेता रतन लाल कटारिया के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की।

सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कही ये बात 

सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा ‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें’।

राजनितीक सफर 

रतन लाल कटारिया को 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तक के सफर के बाद उन्हें जून 2001 से सितंबर 2003 तक भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। 1987-1990 में प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं हरिजन कल्याण निगम के चेयरमैन बने। जून 1997 से जून 1999 तक वह हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन रहे। 6 अक्टूबर, 1999 को रतन लाल कटारिया अंबाला से सांसद निर्वाचित हुए। हालांकि इसी सीट से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा से वह लगातार दो बार हार गर थे, लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने जीत का रिकार्ड बनाया था। 2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को 3,40074 वोटों से हराया। इस जीत के साथ वे सांसद बन गये।

ये भी पढ़ें – Karnataka: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले सीएम..डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री, 20 मई को होगा शपथ ग्रहण

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT