संबंधित खबरें
अखिलेश यादव की जान को है किससे खतरा! सपा कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई कड़ी सुरक्षा; जानें पूरा मामला
आतिशी का BJP वालों पर हमला, बोली सत्ता में आते ही…'
अब AI का बादशहा बनेगा भारत, PM मोदी के प्लान से दुनिया के ताकतवर देशों को लगा सदमा
इस मस्जिद पर चला Yogi सरकार का बुलडोजर, तो विपक्ष नेताओं ने लगाए हैरान करने वाले आरोप
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा पत्र
युद्ध के बीच ईरान बनाएगा तबाही का समान, दुनियाभर में मचा हंगामा; सदमे में मोसाद
India News (इंडिया न्यूज),Women’s reservation: संसद के विशेष सत्र के बीच आज सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई है। जिसमें मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी कैबिनेट की इस अहम बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि, महिला आरक्षण विधेयक को 20 सितंबर(बुधवार) को संसद में पेश भी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट द्वारा महिलाओं के लिए 33 फीसदी महिला आरक्षण की मंजूरी दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षण विधेयक पास हो जाने के बाद दिल्ली के पास के इलाकों के हजारों की तादात में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने को लेकर दिल्ली आ सकती हैं। दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जो सांसद आए थे, वो दिल्ली के आसपास यानी (एनसीआर) के थे। साथ ही कहा गया कि, सांसदों को दिल्ली के आसपास के संसदीय क्षेत्रों से महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि, मौजूदा समय में लोकसभा में 78 महिला सांसद हैं, जो 543 संख्या का कुल 15 प्रतिशत से भी कम हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, मध्य प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पुडुचेरी सहित राज्य के कई विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है।
बता दें कि, कुछ ही हफ्तों में कांग्रेस, बीजू जनता दल (BJD),भारत राष्ट्र समिति (BRS) सहित कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने को लेकर की मांग उठा चुकी है।
ये भी पढ़ें –
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.