संबंधित खबरें
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
गुजरात जायंट्स अपने घर में "आक्रामक दृष्टिकोण" के साथ WPL 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार
Vinesh Phogat on PT Usha:फोटो खिंचाने आई थी पीटी उषा
India News (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat on PT Usha: विनेश फोगाट अब कुश्ती के दंगल से चुनाव में उतर गई है। विनेश को पेरिस ओलंपिक में काफी बड़ा झटका लगा था जब फाइनल मैच से पहले उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने मेडल के लिए अपील भी की। लेकिन उनकी अपील भी खारिज हो गई। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा विनेश से मिलने पहुंची थीं। विनेश फोगाट ने पीटी उषा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पीटी उषा पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान अस्पताल में सिर्फ फोटो खिंचवाने आई थीं।
विनेश ने कहा कि उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली। विनेश हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। विनेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि हर जगह राजनीति होती है। पेरिस ओलंपिक में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
अब साइबर हमलों की जद में आया IPL, दिल्ली कैपिटल्स के बाद इस टीम का ट्विटर अकाउंट हैक
असल में विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने से चूक गई थीं। उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल कर लिया था। लेकिन गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। ज्यादा वजन होने की वजह से विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
विनेश ने मेडल के लिए अपील भी की। लेकिन उनकी अपील भी खारिज हो गई। इस मामले के बाद विनेश बुरी तरह टूट गई थीं। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा विनेश से मिलने पहुंची थीं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। विनेश ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होने कहा कि ‘मैं अस्पताल में थी तब पीटी उषा मैम आई थीं। उन्होंने एक फोटो क्लिक कराई, लेकिन कोई बातचीत नहीं की। मैं नहीं जानती कि मुझे क्या सपोर्ट मिला वहां पर भी राजनीति हुई। हर जगह राजनीति है।’
आपको बता दे कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने हाल में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। विनेश चुनाव लड़ेंगी। लेकिन बजरंग को टिकट नहीं दिया गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद दोनों चर्चा में आए थे। विनेश और बजरंग के साथ साक्षी मलिक ने भी बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.