By: Ajeet Singh
• LAST UPDATED : January 28, 2025, 4:00 am ISTसंबंधित खबरें
महाकुंभ से UP की GDP में भारी उछाल! CM Yogi के दावे ने चौंकाया; जानें कितना हुआ फायदा?
UP के इस मंदिर ने शिरडी और वैष्णो देवी को पीछे छोड़ा, हर दिन मिल रहा इतना दान; जानकर चौंक जाओगे
Students को लेकर जरूरी खबर! UP में यहां फिर किए गए स्कूल बंद; इन क्लासों की बढ़ाई गई छुट्टी
महाकुंभ में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं का जोश, जिसके चलते लिया गया बड़ा फैसला; बंद रहेगा…
UP में BJP के सामने अब कौन सी बड़ी मुसीबत आई, लगाए जा रहे ये बड़े आरोप
किसने बढ़ा दी BJP की टेंशन! मिल्कीपुर चुनाव हारने के बाद विपक्ष ने ये क्या बोल दिया
UttarPradesh Tourism
India News (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तर प्रदेश में पर्यटन का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है, और यह वृद्धि न सिर्फ घरेलू बल्कि विदेशी पर्यटकों में भी देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में राज्य में पर्यटकों की संख्या में 17 करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 64.9 मिलियन (6.49 करोड़) पर्यटक पहुंचे, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 48 मिलियन (4.8 करोड़) था। इस प्रकार, एक साल में 16.89 मिलियन (1.68 करोड़) पर्यटकों की वृद्धि हुई है।
Tirth Yatra 2025: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु, पुराने रिकॉर्ड टूटे
विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2023 में उत्तर प्रदेश में 16 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 22 लाख के करीब पहुंच गई, जो लगभग 6.67 लाख की वृद्धि है। यह राज्य की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का स्पष्ट संकेत है।
राज्य के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल जैसे अयोध्या, काशी, मथुरा, और प्रयागराज में भी पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। अयोध्या में श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेज गति से वृद्धि हुई है। 2024 में यहां 16.44 मिलियन श्रद्धालु पहुंचे, जबकि 2023 में यह संख्या केवल 5.75 मिलियन थी। इसी प्रकार, काशी में 82 लाख, मथुरा में 12 लाख और प्रयागराज में 5 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे।
आगरा, जहां ताजमहल जैसी विश्व धरोहर स्थित है, ने विदेशी पर्यटकों के आगमन में सबसे अधिक वृद्धि देखी। 2024 में आगरा में कुल 1.77 मिलियन पर्यटक आए, जिनमें 1.46 मिलियन विदेशी पर्यटक थे। योगी सरकार के प्रयासों और राज्य के पर्यटन विभाग की योजनाओं से उत्तर प्रदेश में पर्यटन उद्योग लगातार बढ़ रहा है, जिससे न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य की पहचान बन रही है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.