संबंधित खबरें
विधायकों के साथ कैंसर संस्थान पहुंचे अखिलेश यादव, इन मुद्दों पर BJP को घेरा
कजरारी आँखों वाली मोनालिसा की फैन फॉलोइंग पहुंची नेपाल, शिवरात्रि पर फैंस को देने जा रही ये खास तोहफा
UP पुलिस ऑफिस में हंगामा करना पड़ा महंगा..नेता गिरफ्तार, मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नाम पर…
UP में कई मंत्रियों की बढ़ी बेचैनी.. मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा विस्तार! जानें किसकी होगी…
मेरठ में अजीबोगरीब चोरी, 400 देसी-विदेशी कबूतर उठा ले गए चोर, कीमत जान घूम जाएगा माथा
UP के हापुड़ में 4 करोड़ का पकड़ा गया गांजा, जानें ऐसे पकड़े गए..
उत्तर प्रदेश में 2024 में पर्यटन का रिकॉर्ड तोड़ उछाल, 17 करोड़ नए पर्यटक की बढ़ोतरी
India News (इंडिया न्यूज),UP Tourists: उत्तर प्रदेश ने 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता दर्ज की। राज्य में आए पर्यटकों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, वर्ष 2024 में कुल 64.90 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश पहुंचे, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 48.01 करोड़ था। इस प्रकार एक साल में लगभग 17 करोड़ पर्यटकों की वृद्धि हुई है।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। 2024 में राज्य में 22.69 लाख विदेशी पर्यटक आए, जो 2023 के 16.01 लाख के मुकाबले 6.67 लाख अधिक हैं।
अयोध्या में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। 2024 में अयोध्या में 16.44 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, जो 2023 के 5.75 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना अधिक है। काशी में भी पर्यटकों का आकर्षण जारी रहा। 2024 में यहां 11 करोड़ श्रद्धालु आए, जबकि 2023 में यह संख्या 10.18 करोड़ थी। मथुरा ने भी 2024 में बड़ी उपलब्धि हासिल की, जहां 9 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जो 2023 के मुकाबले 1.21 करोड़ अधिक हैं।
विदेशी पर्यटकों के मामले में आगरा शीर्ष स्थान पर रहा। यहां 2024 में कुल 1.77 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें 14.65 लाख विदेशी थे। काशी, कुशीनगर और मथुरा भी विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा गंतव्य बने। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। सरकार के निरंतर प्रयासों और पर्यटन स्थलों के विकास के कारण राज्य घरेलू और विदेशी दोनों प्रकार के पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के अलावा ऐतिहासिक धरोहरें भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.