संबंधित खबरें
देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, नाम सुनते ही Rahul Gandhi को लगी मिर्ची, कांग्रेस ने सिर पर उठा ली पूरी धरती
फरवरी में ही बरसेंगे बादल! दिल्ली-NCR में 19-20 को बारिश, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत! जानें आज का मौसम
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों का हुआ ऐलान, आज का रेट जान खुशी से उछल पड़ेंगे आप
भारत में जल्द शुरू होगी ऑन-रोड वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयर एम्बुलेंस, इस कंपनी को दिया गया जिम्मा
मुस्लिम राष्ट्र के शेख का स्वागत करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे PM Modi, दोनों का Video देख पूरी दुनिया हुई हैरान
वित्त वर्ष 2023-24 में BJP ने कि सबसे ज्यादा कमाई, कांग्रेस और आप की आय जानकर उड़ जाएंगे होश
Fear of Aadam Sena In Muslim Women (मुस्लिम महिलाओं में आदम सेना का खौफ)
India News (इंडिया न्यूज), Aadam Sena: झारखंड के रांची में आदम सेना नामक संगठन के पांव पसारने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस संगठन का मकसद शरिया कानून लागू कराना है। आदम सेना नाम के इस संगठन का मकसद हिंदुओं को परेशान करना और महिलाओं पर अत्याचार करना है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह समूह झारखंड ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी अपने पैर पसार चुका है। शहर में ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सभी महिलाओं के हैं। जिसमें वे बलात्कार की बात कर रही हैं। वे कह रही हैं कि उन्हें हर दिन धमकाया जा रहा है। उन्हें बलात्कार करने की धमकी दी जा रही है।
वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम महिलाएं ये कहतीं हुईं नजर आ रही है कि, उन्हें हिंदुओं से बात करने पर रोक लगा दी गई है। महिलाओं के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, आदम सेना के सदस्य जबरदस्ती उनके घरों में घुसकर छेड़छाड़ करते हैं। उन्हें पुलिस में शिकायत करने की इजाजत नहीं है। गैर-मुस्लिमों से बात करने पर फतवा जारी कर दिया जाता है। शरिया न मानने पर जिंदगी नर्क बनाने की धमकी दी जा रही है।
झारखंड की राजधानी रांची में आदम सेना ने आतंक मचा रखा है। इनका लक्ष्य शरिया कानून लागू कर हिंदुओं को परेशान करना है। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी का इलाका इन दिनों दहशत में जी रहा है। वे डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इस संगठन से जुड़े तालिबानी सोच वाले कट्टरपंथी इसका विरोध करने वालों, आदम सेना की गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को खुलेआम निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक वायरल वीडियो 22 जनवरी का है, जब आदम सेना के गुंडों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर अप्पू नाम के शख्स की पिटाई कर दी। वह लहूलुहान हो गया। इस गुंडागर्दी का शिकार अप्पू का परिवार खौफ में है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.