डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 19 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
महाकुंभ में नहाने वालों के स्वास्थ्य पर हुआ ऐसा हाल, सामने आई रिपोर्ट ने उड़ाए हर एक के होश, मिला ये खतरनाक बैक्टीरिया
Mahashivratri 2025: इस शिवरात्रि पर भूलकर भी मत चढ़ा बेठियेगा भोलेनाथ को ये फूल, बद से बत्तर बन जाएगी जिंदगी लेकिन नहीं मिलेगा तोड़
रामायण के इस योद्धा के सामने पानी भरता था रावण, प्रभु श्री राम को युद्ध में 2 बार दी थी मात
हस्तें-हस्तें हर तकलीफ सहने की क्षमता रखते है इस नाम के लोग, अच्छे-अच्छों को दिला देते है नानी याद!
कौन है वो श्री राम की सखियां जो हमेशा वेश बदल जरूर आती हैं महाकुंभ में? दिखते है पुरुष लेकिन वेष स्त्रियों का!
Mauni Amavasya 2025
India News (इंडिया न्यूज), Mauni Amavasya 2025: माघ मास की अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या कहा जाता है, इस वर्ष 29 जनवरी 2025, बुधवार को है। इस दिन हिंदू धर्म में स्नान, दान, पूजा और मौन व्रत का विशेष महत्व है। पवित्र गंगा और अन्य तीर्थस्थलों पर इस दिन स्नान करने और दान देने से शुभ फल मिलता है। मौनी अमावस्या पर पवित्र पेड़ों की पूजा भी खास मानी जाती है। मान्यता है कि इन पेड़ों की पूजा से पितृ दोष दूर होते हैं और भाग्य जागृत होता है। कुम्भ में भी मौनी अमवस्या का अमृत स्नान माना गया है। इस दिन न सिर्फ स्नान बल्कि कई दूसरे उपाय करने से भी बहुत लाभ मिलता है। ऐसे ही यदि आप इस दिन पेड़ों की पूजा करते हैं तो पितृ दोष से छुटकारा मिलेगा।
पीपल का वृक्ष हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इसे त्रिदेव और पितरों का वास स्थल माना गया है। इस दिन शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीप जलाने और सात बार परिक्रमा करने से पितृ दोष समाप्त होता है।
महाकुंभ जा रहे यात्रियों ने एक्सप्रेस ट्रेन पर किया पथराव, भीड़ ने आक्रोशित होकर तोड़े शीशे
तुलसी की पूजा इस दिन अनिवार्य मानी गई है। तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। तुलसी की पूजा वैसे तो हर दिन करनी चाहिए लेकिन इस खास दिन तुलसी की पूजा करके आप विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेल वृक्ष की पूजा और शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। शमी वृक्ष का पूजन भी महादेव और शनि देव की कृपा पाने के लिए शुभ माना गया है। मौनी अमावस्या पर इन विशेष उपायों को अपनाकर जीवन में सकारात्मकता और सौभाग्य लाया जा सकता है।
मौनी अमावस्या से पहले उमड़ा जनसैलाब, अब तक 15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.