Hindi News / Aankde Hamare Faisla Aapka / Lok Sabha Election 2024 Delhi Congress State President Arvinder Singh Lovely Resigns Know What People Said

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफ़ा, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews

India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफे में लिखा कि अगस्त 2023 में जब मुझे कार्यभार सौंपा गया था, तब पार्टी […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफे में लिखा कि अगस्त 2023 में जब मुझे कार्यभार सौंपा गया था, तब पार्टी इकाई किस स्थिति में थी यह सबको पता है। मैंने पार्टी को पुनर्जीवित करने और अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैंने सैकड़ों स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल किया।

उन्होंने आगे लिखा कि वह कई कारणों से खुद को अपंग महसूस करते हैं और दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में अपने आप को असमर्थ समझते हैं।  इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि 31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया है।

क्या संसद में हंगामे वाली विपक्ष की राजनीति बंद होनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews

AAP-Congress Alliance

इसे ही लेकर आज इंडिया न्यूज ने अपने प्राइम टाइम शो आकड़े हमारे फैसला आपका में जनता से कुछ सवाल किया। जिसके जवाब कुछ इस प्रकार हैं।

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफ़े की बड़ी वजह क्या मानते हैं ?

  • टिकट बँटवारे से नाराजगी- 28%
  • AAP से गठबंधन- 23%
  • कांग्रेस की अंदरुनी कलह- 39%
  • कह नहीं सकते- 10%

कांग्रेस में मची भगदड़ की बड़ी वजह आप क्या मानते हैं ?

  • मल्लिकार्जुन खड़गे की नाकामी- 8%
  • राहुल से मिलना मुश्किल- 30%
  • शिकायतें नहीं सुनी जाती-47%
  • कह नहीं सकते-  15%

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जाइंट्स को राजस्थान ने 7 विकेट से हराया, सैमसन-जुरेल ने खेली तूफानी पारी -India News

दिल्ली के दंगल में आप इनमें से किस कांग्रेसी उम्मीदवार को सबसे ज़्यादा अनफ़िट मानते हैं ?

  • कन्हैया कुमार-33%
  • उदित राज- 9%
  • जेपी अग्रवाल- 10%
  • सभी उम्मीदवार सही-34%
  • कह नहीं सकते-14%

क्या केजरीवाल की लड़ाई में कांग्रेस कार्यकर्ता खुल कर आम आदमी पार्टी का साथ दे रहे हैं?

  • हाँ- 48%
  • नहीं- 49%
  • कह नहीं सकते-3%

Tags:

Arvinder Singh LovelyCongressDelhi Congressdelhi newsElections 2024lok sabha election 2024Lok Sabha Elections 2024

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue