होम / Congress Candidate UP List: यूपी में 403 विस सीटें, कांग्रेस 150 से 160 महिला उम्मीदवारों को उतार सकती है मैदान में

Congress Candidate UP List: यूपी में 403 विस सीटें, कांग्रेस 150 से 160 महिला उम्मीदवारों को उतार सकती है मैदान में

Suman Tiwari • LAST UPDATED : January 14, 2022, 1:12 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Congress Candidate Up List: पांच राज्यों में 10 फरवरी से होने वाले विधानसभा (विस) चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने के तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी (congress candidate list) ने बीते कल वीरवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट से 125 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 50 महिलाएं उम्मीदवार हैं (congress candidate list 2022 up)।

Congress candidate list 2022

Congress Candidate List

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) वॉड्रा उत्तर प्रदेश की करीब सात करोड़ महिला वोटर्स को पहले से ही आकर्षित करने के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देकर 2021 में प्रियंका गांधी वॉड्रा ने ऐलान किया था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विस चुनाव के लिए 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी।

BJP Candidate List for UP Election 2022 बीजेपी विधायक लिस्ट 2022

UP assembly election 2022

Congress Strategy: कांग्रेस ने पहली लिस्ट में करीब 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देकर ये संकेत दे दिया है कि वह अपने चुनाव पूर्व वादे के मुताबिक उत्तर प्रदेश चुनावों में करीब आधी सीटों पर महिलाओं को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं।

ऐसे में कांग्रेस करीब 150-160 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगा सकती है। कहा जा रहा है कि तीन दशक से यूपी की सत्ता से दूर कांग्रेस के लिए ये रणनीति और मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।

Women Candidates Performance In Vidhan Sabha Chunav

पिछला कैसा रहा है यूपी में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन?

  • कांग्रेस भले ही उत्तर प्रदेश विस चुनावों में महिला वोटर्स पर दांव लगा रही है, लेकिन अगर पिछले कुछ चुनावों को देखा जाए तो इस दांव के बैकफायर करने की आशंका ज्यादा लगती है। यूपी में 2002 और 2017 विस चुनावों के बीच 713 महिला उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया, लेकिन उनमें से महज 137 को जीत मिली। यानी 2002 से 2017 के बीच हुए विस चुनावों के दौरान केवल 19 फीसदी महिला उम्मीदवार चुनाव जीती थीं।
  • 2000 के बाद हुए चार लोकसभा चुनावों पर नजर डालें तो लगभग यही ट्रेंड नजर आता है। 2004, 2009, 2014 और 2019 के चार लोकसभा चुनावों में यूपी में 153 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ीं, लेकिन केवल 45 को जीत हासिल हुई थी। वहीं लोकसभा चुनाव को देखा जाए तो महिला उम्मीदवारों की सफलता का ग्राफ विस चुनाव से थोड़ा ऊपर करीब 29.41 फीसदी रहा।
  • अगर यूपी के पिछले कुछ विस चुनावों को देखा जाए तो 2017 के विस चुनावों में 151 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी थीं लेकिन उसमें से 42 उम्मीदवार ही जीती थीं। 2012 विस चुनावों में 224 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमायी थी लेकिन 43 को ही जीत हासिल हुई थी।
  • 2007 विस चुनावों में 154 महिला में से 25 जीतीं जबकि 2002 विस चुनावों में 184 महिलाएं मैदान में उतरी थीं लेकिन उनमें से 31 ने जीत हासिल की थी। यानि अगर पिछले चार विधानसभा चुनावों को देखें तो भले ही धीरे-धीरे महिला उम्मीदवारों का आंकड़ा बढ़ता नजर आ रहा है, लेकिन चुनावी नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे हैं।

कांग्रेस को दांव पड़ सकता उल्टा UP Election 2022 Vs Priyanka Gandhi Congress Strategy

  • अगर कांग्रेस के लिहाज से पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2007 विस चुनावों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 36 महिला उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनमें से केवल एक को जीत मिली। वहीं 2002 विस चुनावों में कांग्रेस ने सर्वाधिक 34 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया लेकिन उनमें से दो ही चुनाव जीतीं।
  • केवल 2017 में ये ट्रेंड अलग नजर आया था, जब सबसे ज्यादा महिला उम्मदीवार उतारने वाली पार्टी बीजेपी चुनावों की विजेता बनकर उभरी थी। 2017 को छोड़ दें, तो 2000 के बाद से सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार उतारने वाली कोई भी पार्टी विजेता बनकर नहीं उभरी है।
  • 2017 को छोड़कर 2000 के बाद से यूपी में हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार उतारने वाली पार्टी की तुलना में विजेता बनने वाली पार्टी की महिलाओं ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया।
  • 2012 यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 46 महिला कैंडिडेट उतारे थे, जिनमें से केवल आठ ही चुनाव जीत पाई थीं। वहीं उस चुनाव में विजेता बनकर उभरी समाजवादी पार्टी ने 41 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया था और उनमें से 21 ने जीत हासिल की थी।
  • इसी तरह 2007 यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 37 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक को ही जीत मिल पाई। वहीं दूसरी ओर उन चुनावों में विजेता बनी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 16 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था और उनमें से 12 महिलाओं ने बाजी मार ली थी।
  • 2002 यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने सर्वाधिक 34 महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन उनमें से केवल 2 ही चुनाव जीत पाईं। वहीं दूसरी ओर उन चुनावों में जीत दर्ज करने वाली समाजवादी पार्टी ने 29 महिला कैंडिडेट पर दांव लगाया और उनमें से 14 ने जीत दर्ज की।
  • READ ALSO : Assembly Elections पांच राज्यों में सात चरणों में होंगे 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव 10 मार्च को आएगा रिजल्ट
  • READ ALSO : UP Punjab Uttarakhand Assembly Elections 2022: कोविड प्रोटोकॉल लागू, 15 जनवरी तक रैली और रोड शो पर रोक
  • Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.