होम / Punjab Election 2022 Live Update पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी मतदान

Punjab Election 2022 Live Update पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी मतदान

India News Editor • LAST UPDATED : February 20, 2022, 12:54 pm IST

Punjab Election 2022 Live Update

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Punjab Election 2022 Live Update : पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज से सुबह 8 बजे से शुरु हो गया है। आज शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्य में विधानसभी की सभी 117 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य में 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनका भाग्य राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता तय करेंगें। वहीं राज्य में सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी वोटिंग हुई है।

सीटें, प्रत्याशी व मतदाता (Punjab Election 2022 Live Update)

कुल सीटें : 117
कुल वोटर: 2.14 करोड़
महिला मतदाता: एक करोड़
पुरुष मतदाता: 1.12 करोड़
कुल प्रत्याशी: 1,304
मतदान केंद्र: 24,740

पहली बार एक करोड़ से ज्यादा महिला वोटर (Punjab Election 2022 Live Update)

पंजाब में पहली बार एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं वोट डालेंगी। पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 है। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 81 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 727 वोटर ट्रांसजेंडर हैं।

जानिए मैदान में कौन हैं बड़े चेहरे और कहां है रोचक मुकाबला

कांग्रेस से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब लोक कांग्रेस से कैप्टन अमरिंदर सिंह और संयुक्त समाज मोर्चा से बलबीर सिंह राजेवाल, शिअद से प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया व आम आमदी पार्टी से भगवंत मान,बड़े चेहरों में शामिल हैं।

अमृतसर पूर्वी ईस्ट सीट पर सबसे रोचक मुकाबला है। यहां शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर की चमकौर साहिब व बरनाला जिले की भदौड़ सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं बीजपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा दस साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं।

Also Read : Punjab Assembly Polls 2022 प्रदेश की सभी 117 सीटों पर आज 8 बजे से मतदान शुरू

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.