होम / Shardiya Navratri 2022: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में माँ दुर्गा को देखने के क्या हैं संकेत, जाने

Shardiya Navratri 2022: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में माँ दुर्गा को देखने के क्या हैं संकेत, जाने

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : September 27, 2022, 5:53 pm IST

(इंडिया न्यूज़,According to the dream scripture, what are the signs of seeing Maa Durga in a dream, know): सपने तो हर किसी को आते हैं, सपने तो हर इंसान देखता है। कुछ सपने हमे सुख अनुभव कराते हैं और कुछ सपने हमे डर का एहसास कराते है। वहीँ स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने हमे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत देते हैं।

इतना ही नहीं कई बार हम अपने सपने में देवी-देवताओं और मंदिरों को देखते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर सपने में मां दुर्गा दिखाई दें, तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं।

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आपको मां दुर्गा लाल जोड़े में मुस्कुराते हुए सपने में दिखाई देती हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां समाप्त होने वाली हैं। सभी कष्टों से आपको मुक्ति मिलने वाली है। करियर और व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखते है तो ये भी आपके लिए शुभ संकेत ही है।

संतान की हो सकती है प्राप्ति

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में मां दुर्गा के दर्शन हों तो यह बहुत शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि जल्द ही दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होगी। लेकिन अगर मां अगर काले वस्त्रों में दिखाई दें तो यह एक अशुभ संकेत है।

शेर पर मां को सवार हुए देखना

कोई व्यक्ति अगर सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार हुए देखता है तो यह भी बेहद शुभ संंकेत है। इसका मतलब है कि आपने जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होने वाली हैं। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि मां दुर्गा के शेर को आप दहाड़ते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत है। मतलब आपको कोई परेशानी घेर सकती है।

मां को क्रोधित रूप में देखना

यदि आप सपने में मां दुर्गा को क्रोधित रूप में देखते हैं तो ये अशुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि आप को गलत कार्य कर रहे हैं और मां सपने में आकर आपको संकेत दे रही हैं। साथ ही इसका मतलब यह भी है कि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
ADVERTISEMENT