होम / Diwali 2022: दिवाली पर इन 5 चीजों के साथ घर में लाएं सौभाग्य, पैसो की तंगी कभी नहीं होगी

Diwali 2022: दिवाली पर इन 5 चीजों के साथ घर में लाएं सौभाग्य, पैसो की तंगी कभी नहीं होगी

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 22, 2022, 9:43 am IST

(इंडिया न्यूज़, Bring good luck with these 5 things on Diwali): दिवाली के त्यौहार को लेकर बाजारों और घरो में हलचल शुरू हो गयी है। इस साल दीवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। दीवाली रौशनी से भरा त्यौहार है।धनतेरस का त्यौहार 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।वही नरक चतुर्थी और दीवाली 24 अक्टूबर 2022 को है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप होने घर में दिवाली के दिन मोर पंख लेकर आते है तो ये आपकी आय और धन आने के रास्ता बढ़ाता है।

आपको बता दें, दिवाली के दिन मोर पंख घर में लाने से सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है। आप मोर पंख को अपने घर या कार्यालय में दक्षिण पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

इसके साथ ही आप फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु से निर्मित कछुआ दिवाली के दिन घर लाने से घर में सुख-समृद्धि और धन में बढ़ोत्तरी होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा लाकर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन तांबे या पीतल से बना पिरामिड लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पिरामिड को आप घर में ऐसी जगह पर रखें जहां परिवार के सदस्य ज्यादा समय व्यतीत करते हों। इससे घर में धन की कभी कमी नहीं होगी.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT