Chaitra Navratri 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद महत्वपुर्ण होता है और इसे पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. साल में चार बार नवरात्रि आती है, जिसमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं. वहीं चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली है नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है. इस समय चैत्र माह चल रहा हैं, इसलिए हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को होगा. नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है और इस दौरान भक्त व्रत भी करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट खत्म होते हैं और माता रानी की कृपा उसपर बनी रहती है. साल 2026 की चैत्र नवरात्रि में माता रानी डोली पर सवार होकर आ रही हैं, ज्योतिष दृष्टि के अनुसार ये बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में चैत्र नवरात्रि के दौरान कई राशियों पर माता रानी की विशेष कृपा रहने वाली है. लेकिन इस दौरान कई राशियों को सावधान रहने की भी जरूरत है. चैत्र नवरात्रि के दौरान ये राशियां होंगी भाग्यशाली मेष राशि - चैत्र नवरात्रि के दौरान इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मेहनत से किए गए हर कार्य में सफलता हासिल होगी मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय बेहद शुभ और लाभदायक होने वाला है. भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. सिंह राशि- चैत्र नवरात्रि के दौरान सिंह राशिवालों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें. नौकरी और व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. कन्या राशि- इस राशि के लोगों के लिए भी चैत्र नवरात्रि का समय बेहद फलदायी होने वाला है कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी भी कार्य में आ रही रुकावट खत्म होगी. मकर राशि- चैत्र नवरात्रि के दौरान इस राशि के लोगों को भी बड़ा लाभ हो सकता है. व्यापार में मुनाफा होने के योग है. इसके अलावा इस दौरान विदेश यात्रा भी कर सकते हैं. मीन राशि- इस राशि के लिए चैत्र नवरात्रि का समय काफी शुभ रहने वाला है. धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में लाभ मिल सकता है. चैत्र नवरात्रि के दौरान इन राशिवालों को रहना है सावधान चैत्र नवरात्रि के दौरान वृषभ राशि, तुला राशि और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की बेहद जरूरत है. खर्चे बड़ सकते है. किसी करीबी अथवा दोस्त से मतभेद हो सकता है. धन हानि होने की भी संभावना दिख रही है. वाणी पर संयम रखें और गुस्सा करने से बचे. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ आ सकती हैं. Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.