होम / Lunar Eclipse 2023: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, जानें शुरू होने का समय और सूतक काल

Lunar Eclipse 2023: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, जानें शुरू होने का समय और सूतक काल

Rajesh kumar • LAST UPDATED : October 28, 2023, 11:37 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Lunar Eclipse 2023: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, जानें शुरू होने का समय और सूतक काल

Lunar Eclipse 2024

India News (इंडिया न्यूज),Chandra Grahan 2023, Lunar Eclipse 2023 Date and Time: साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर 2023, शनिवार की मध्यरात्रि को लग रहा है। आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहते हैं। यह ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को हुए सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल व ग्रहण के दौरान सिलाई बुनाई का काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान पूजा-पाठ की भी मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण को कैसे देखें लाइव: अगर आप किसी वजह से चंद्र ग्रहण को आसमान में नहीं देख पाएंगे तो अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। यानी आप चंद्र ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग को अपने फोन पर ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। कई आधिकारिक वेबसाइट इस चंद्र ग्रहण का सीधा लाइव प्रसारण दिखाएंगी।

बता दें, आप इस बेवसाइट TimeandDate.com पर आंशिक चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। इस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में आप चंद्र ग्रहण के हर बारीक हिस्से को भी देख सकेंगे। इसके अलावा आप TimeandDate.com के यूट्यूब चैनल पर भी इस ग्रहण को लाइव देख पाएंगे।

आईए जानते हैं ग्रहण से जुड़े ये जरूरी सवालों के जवाब

  • साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में 28 अक्टूबर की रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण 1 घंटे और 19 मिनट तक रहेगा
  • चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा: चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तरपूर्वी उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में भी देखा जा सकेगा।
  • चंद्र ग्रहण कब लगता है: चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ती है, जिससे यह कुछ घंटों के लिए धुंधला हो जाता है और कभी-कभी लाल रंग का भी दिखाई देने लगता है।
  • चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से शुरू होगा: चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पूर्व से प्रारंभ हो जाता है। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होगा।
  • किस समय चंद्र ग्रहण होगा अपने चरम पर: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण यानी परमग्रास चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01:44 बजे अपने चरम पर होगा।
  • भारत के किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, अहमदाबाद, कोलकाता और वाराणसी समेत कई शहरों में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT