होम / Daan Niyam: गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, होगा भारी नुकसान

Daan Niyam: गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, होगा भारी नुकसान

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 8, 2022, 12:37 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Don’t donate these things even by mistake, there will be huge loss): हिन्दू धर्म में दान का बहुत महत्व है। कहा जाता है दान देने से व्यक्ति को दान पुण्य का फल इस जन्म में तो मिलता ही बल्कि कई जन्मों तक मिलता है। किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मणों को दान करना बहुत लाभकारी होता है। लेकिन ऐसा कई बार होता है कुछ चीजों का दान करते समय व्यक्ति को उसका नुकसान उठाना पड़ जाता है। कहते है कुछ चीजों का दान करने से ना तो दान करने वाला व्यक्ति का भला होता है और नाही उस व्यक्ति का जिसे दान दिया जाता है।

हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि व्यक्ति को कौन सी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

इन चीजों का दान करना होता है अशुभ

झाडू- व्यक्ति को कभी भी झाडू का दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि झाडू का दान करने से घर में मौजूद पैसा खत्म होने लगता है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप गलती से भी कभी झाडू का दान ना करें।

फटे हुए ग्रंथ और किताबें- माना जाता है कि कभी भी फटे हुए ग्रंथ और किताबों का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।

तेल- कभी भी इस्तेमाल किया हुआ तेल या खराब हो चुके तेल का दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे आपको शनिदेव के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव को प्रसन्न करना तो काफी आसान होता है लेकिन अगर एक बार शनिदेव आपसे नाराज हो जाएं तो इससे आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्लास्टिक की चीजें- कभी भी प्लास्टिक से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यवसाय और घर में कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है।

स्टील के बर्तन- कभी भी स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। स्टील के बर्तन दान देने से घर में अशांति फैल जाती है। आए दिन घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और घर की सुख-शांति चली जाती है।

बासी खाना- कभी भी किसी को खाना दान करते समय इस बात का ख्याल रखें कि वह खाना बासी ना हो बल्कि, सिर्फ ताजे भोजन का ही दान करना चाहिए। बासी खाने का दान करने पर आपको कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है।

नुकीली चीजें- कभी भी किसी को नुकीली चीजें जैसे चाकू या कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य पर काफी बुरा असर पड़ता है, इतना ही नहीं इन चीजों का दान करने से घर-परिवार के सदस्यों के बीच संबंध भी खत्म होने लगते हैं.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sexual assault: अफेयर के शक में शख्स ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को ताले से किया लॉक, फिर चाबी को फेंका- Indianews
Heatwave: दिल्ली का नजफगढ़ 47.4 डिग्री सेल्सियस के सात देश में सबसे गर्म रहा, हीटवेव के चपेट में उत्तर भारत- Indianews
Viral News: पाकिस्तानी व्यक्ति पर पालतू चीता ने किया हमला, यूजर्स ने कहा- आप इसके लायक हैं- Indianews
Janhvi Kapoor ने शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशन को लेकर किया खुलासा, कही यह दिल छू लेनी वाली बात-Indianews
Cryptosporidium parasite: क्या है क्रिप्टोस्पोरिडियम पैरासाइट? जिसके प्रकोप के चपेट में आया ब्रिटेन शहर- Indianews
Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल ने एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर किया चेंज, केजरीवाल की फोटो हटाई- Indianews
POK Protests: ‘संसाधनों को जिस प्रकार लूटा जा रहा उसका परिणाम…’, POK विरोध पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया- Indianews
ADVERTISEMENT