Hindu Naya Saal 2026: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होने जा रही है. ज्योतिष गणना के अनुसार इस नए साल को ‘रौद्र संवत्सर’ कहा जाएगा. इस वर्ष के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल माने जा रहे हैं. इन दोनों ग्रहों के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है, इसलिए इसका प्रभाव कई राशियों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है.
नववर्ष की शुरुआत में मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है. इस दौरान सूर्य, शनि, शुक्र और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित रहेंगे, जिसे ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण और शुभ योग माना जाता है. इसका असर कुछ राशियों के जीवन में विशेष बदलाव ला सकता है. खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह नया साल सफलता और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आने वाला हिंदू नववर्ष कई अच्छी खबरें ला सकता है. करियर के क्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं और नौकरी में नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिलने के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. निजी जीवन की बात करें तो विवाह से जुड़े सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. साथ ही मानसिक तनाव में भी कमी आएगी और नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह नया साल अनुकूल परिणाम दे सकता है. जिन कामों में पहले रुकावटें आ रही थीं, उनमें अब गति देखने को मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए भी अवसर बन सकते हैं.पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पुराने विवाद सुलझने के संकेत हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग बन सकते हैं और व्यवसाय करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के लिए भी यह नववर्ष कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं और कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि या नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं.घर-परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है, जिससे वातावरण खुशहाल रहेगा. अगर आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल साबित हो सकता है. इसके अलावा मकान या वाहन खरीदने के भी योग बन सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.