<
Categories: एस्ट्रो

Hindu New Year 2026: नए साल में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, करियर और कमाई में होगा बड़ा बदलाव

Hindu New Year Horoscope: हिंदू नववर्ष 2026 यानी 'विक्रम संवत 2083' की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस साल की शुरुआत कई खास ग्रहयोगों के साथ होगी, जिसका असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलेगा. खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह नया साल बेहद शुभ माना जा रहा है,आअे जानते हैं इऩ राशियों  के बारे में.

 Hindu Naya Saal 2026: हिंदू नववर्ष  विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होने जा रही है. ज्योतिष गणना के अनुसार इस नए साल को  ‘रौद्र संवत्सर’ कहा जाएगा. इस वर्ष के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल माने जा रहे हैं. इन दोनों ग्रहों के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है, इसलिए इसका प्रभाव कई राशियों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है.

नववर्ष की शुरुआत में  मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है. इस दौरान सूर्य, शनि, शुक्र और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित रहेंगे, जिसे ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण और शुभ योग माना जाता है. इसका असर कुछ राशियों के जीवन में विशेष बदलाव ला सकता है. खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह नया साल सफलता और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है.

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आने वाला हिंदू नववर्ष कई अच्छी खबरें ला सकता है. करियर के क्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं और नौकरी में नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिलने के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. निजी जीवन की बात करें तो विवाह से जुड़े सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. साथ ही मानसिक तनाव में भी कमी आएगी और नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह नया साल अनुकूल परिणाम दे सकता है. जिन कामों में पहले रुकावटें आ रही थीं, उनमें अब गति देखने को मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए भी अवसर बन सकते हैं.पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पुराने विवाद सुलझने के संकेत हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग बन सकते हैं और व्यवसाय करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

धनु राशि

धनु राशि के लिए भी यह नववर्ष कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं और कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि या नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं.घर-परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है, जिससे वातावरण खुशहाल रहेगा. अगर आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल साबित हो सकता है. इसके अलावा मकान या वाहन खरीदने के भी योग बन सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

UP Crime News: बहन को छुआ तो जमीन में दोस्त को गाड़ा! UP में 9 महीने बाद मिला कंकाल; दहशत में इलाका

Farrukhabad: फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, 20…

Last Updated: April 2, 2026 11:18:34 IST

Chaitra Purnima 2026:  साल की पहली पूर्णिमा आज, स्नान-दान से होगा दोगुना लाभ, जानें मुहूर्त और महत्व

Chaitra Purnima 2026 Date: आज हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा हो है. यह दिन आध्यात्मिक…

Last Updated: April 2, 2026 11:17:13 IST

खाना या स्लो पॉइजन! वंदे भारत में लंच के बाद महिला के सूज गए होंठ, भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

देश की शान मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खाने की खराब…

Last Updated: April 2, 2026 11:14:19 IST

PSEB Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द, जानें डेट, प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

Punjab Board PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट…

Last Updated: April 2, 2026 11:12:42 IST

1 करोड़ के निवेश में 4 करोड़ का परफॉर्मेंस, समीर रिजवी ने दिल्ली को हार से बचाया; लखनऊ को चटाई धूल

Sameer Rizvi: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने कल लखनऊ के खिलाफ 70 रनों…

Last Updated: April 2, 2026 10:59:05 IST

हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक, रावण की भी दिखी झलक; कैसा है फिल्म का टीजर?

Ramayana Teaser: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने आज हनुमान…

Last Updated: April 2, 2026 10:46:04 IST