Ramayana Teaser: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म से रणबीर कपूर का लुक जारी कर दिया है.
'रामायण' फिल्म से सामने आया रणबीर कपूर का लुक
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के टीजर का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार मेकर्स ने हनुमान जयंती के अवसर पर रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार के लुक को रिवील कर दिया है.
आगामी फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं ने फिल्म में भगवान राम के रूप में अभिनेता रणबीर कपूर की पहली झलक जारी की है. लगभग ढाई मिनट के इस टीजर की शुरुआत में सोने की लंका को जलता हुआ दिखाया गया है. फिर रणबीर कपूर का राम अवतार दिखता है, जिसमें वह धनुष लिए पहाड़ पर खड़े हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद भगवान राम पर फूलों की बारिश होती है. फिर रणबीर कपूर के पूरे लुक को दिखाया जाता है, जिसका दर्शकों को इंतजार था. इतना ही नहीं टीजर में रणबीर कपूर राजा, आदर्श पुत्र, योद्धा और धर्मात्मा पुरुष के कई अवतारों में नजर आते हैं.
फिल्म के टीजर की शुरुआत में भगवान राम को परम रक्षक और पृथ्वी पर विचरण करने वाले सबसे आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया गया है. उनका परिचय देते हुए टीजर में कहा गया है, ‘जब भी दुनिया अराजकता में डूबती है, वही हमेशा समाधान होते हैं. 5000 वर्षों से अधिक समय से हमारे दिलों पर राज करने वाले – हमारे रक्षक, हमारे नायक, महान व्यक्तित्व.’ इसमें आगे कहा गया है, ‘हम सर्वकालिक महानतम मर्यादा पुरुषोत्तम राम का उत्सव मनाते हैं.’
फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शक काफी उत्साहित हैं. कुछ लोग रणबीर कपूर के राम अवतार की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ कह रहे हैं कि उनको सुपरस्टार यश के रावण लुक का इंतजार है.
फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण नमित मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे.
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…