<
Categories: एस्ट्रो

Shani Sadesati last phase: कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण, इन गलतियों से रहें सावधान, 2027 तक न करें ये काम

Shani Sadesati last phase:  कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है, जो 3 जून 2027 तक रहने वाला है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दौरान कुंभ राशि वालों को कर्ज लेने, फिजूलखर्ची, किसी को अपशब्द कहने, गरीब-असहाय को परेशान करने और बड़े फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. मांस-मदिरा से दूरी रखने और शनिवार से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई है.

Shani Sadesati last phase: कुंभ राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है. ज्योतिष में साढ़ेसाती के इस चरण को कर्मों के आधार पर फल देने वाला माना जाता है. यानी व्यक्ति के कर्म जैसे होंगे, उसे उसी के अनुसार परिणाम मिलने की मान्यता है. अच्छे कर्म करने वालों को शनि देव शुभ फल दे सकते हैं, जबकि गलत कर्म परेशानी बढ़ा सकते हैं. कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का यह आखिरी चरण 3 जून 2027 तक रहने वाला है. इसी दिन शनि के मेष राशि में गोचर करने के बाद कुंभ राशि से साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त होने की बात कही गई है.

कर्ज लेने से बचें

साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुंभ राशि वालों को कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इस दौरान लिया गया कर्ज चुकाना भारी पड़ सकता है और आर्थिक दबाव लंबे समय तक बना रह सकता है. इसलिए जरूरत न हो तो किसी से उधार लेने से बचें. साथ ही धन के मामले में किसी के साथ धोखाधड़ी या गलत व्यवहार न करें.

फिजूलखर्ची बढ़ा सकती है आर्थिक परेशानी

इस चरण में आय से अधिक खर्च करना भी परेशानी का कारण बन सकता है. अगर कुंभ राशि वाले बिना जरूरत पैसे खर्च करते हैं या फिजूलखर्ची करते हैं, तो आर्थिक संकट बढ़ने की आशंका मानी जाती है. इसलिए जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करें और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें. साथ ही दान पुण्य और जरूरतमंदों की मदद करने की सलाह दी जाती है.

किसी को अपशब्द न कहें, न करें किसी का अपमान

शनि देव को अनुशासन और संयम प्रिय माना जाता है. इसलिए साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुंभ राशि वालों को अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है. किसी को अपशब्द कहना, दूसरों की बुराई करना या किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को परेशान करना गलत माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे कर्मों से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और शुभ कर्मों का फल भी प्रभावित हो सकता है.

बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें

साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुंभ राशि वालों को बड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी गई है. अगर नया घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसे लेकर जल्दबाजी न करें. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, बड़े निर्णय लेने के लिए साढ़ेसाती के समाप्त होने तक इंतजार करना बेहतर हो सकता है.

मांस-मदिरा से दूरी और शनिवार को इन चीजों से बचें

साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुंभ राशि वालों को मांस और मदिरा के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा शनिवार के दिन काले या नीले रंग के कपड़े न पहनने की बात भी कही गई है. शनिवार को लोहे से बनी चीजें खरीदकर घर लाने से भी बचने की सलाह दी जाती है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST